प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को औद्योगिक क्षेत्र में लागू किया जाएगा : केंद्रीय मंत्री

Last Updated 10 Jul 2021 09:47:36 AM IST

केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने शुक्रवार को भारी उद्योग मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की नीतियों का निरंतर क्रियान्वयन देश के औद्योगिक क्षेत्र में किया जाएगा।


केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय

इससे पूर्व, डॉ. पांडेय वर्तमान सरकार में केंद्रीय कौशल विकास तथा उद्यमशीलता मंत्री थे और उन्होंने 5 जुलाई 2016 से 2 सितंबर 2017 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) में राज्य मंत्री के रूप में भी सेवा की है। पांडेय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दी में पीएचडी की है।

उधर, किशन पाल गुर्जर ने भी इस्पात मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य भार संभाला। मंत्री पहले वर्तमान सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री थे और उन्होंने हरियाणा के फरीदाबाद के सरकारी महाविद्यालय से कला स्नातक की डिग्री ली है और उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी भी किया है। मंत्रियों का स्वागत भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment