रास सदस्य गोगोई के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस
Last Updated 14 Dec 2021 02:20:10 AM IST
तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एवं राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई के खिलाफ संसद की कार्यवाही में भाग लेने को लेकर उनकी टिप्पणी के विरुद्ध सोमवार को विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया।
भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एवं राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई |
संसद सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यद्यपि राज्यसभा सचिवालय द्वारा तृणमूल कांग्रेस के सदस्य जवाहर सरकार और मौसम नूर के नोटिस को स्वीकार किया जाना बाकी है।
सूत्रों ने कहा कि एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में गोगोई ने कथित रूप से कहा कि कोविड प्रतिबंधों और सामाजिक दूरी के अभाव में जब उनका मन होगा और जब उन्हें लगेगा कि यह विषय महत्वपूर्ण है और इस पर बोला जाना चाहिए, तब वह राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेना पसंद करेंगे।
गोगोई ने कथित रूप से यह भी कहा कि वह एक मनोनीत सदस्य हैं और किसी पार्टी की व्हिप से बंधे हुए नहीं हैं।
| Tweet |