Aaj Ka Rashifal 28 September : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए शनिवार, 28 सितम्बर, 2024 का राशिफल

Last Updated 28 Sep 2024 12:02:53 PM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 28 September In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।         

बृषभ : संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।         

मिथुन : उच्च स्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल होगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। कुछ नये दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें।       

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।         

सिंह : अपने मन को किसी रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।       

कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा।   

तुला : अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सगे-संबंधों में भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।     

वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी, फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। समय के हिसाब से स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें।

धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।   

मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।  

कुंभ : कार्य पेशे में कुछ नया बदलाव रुचिकर होगा। राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।      

मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधियों के बीच कटुता की आशंका है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment