Weekly Horoscope 29 September to 5 October 2024: यहां पढ़ें 29 सितंबर से 5 अक्तूबर, 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 29 Sep 2024 07:54:18 AM IST

Weekly Horoscope 29 September to 5 October 2024:आज हम आपको साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताएंगे। कैसी रहेगा इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति। यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।


मेष-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।       

वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। पुरानी सभी समस्याएं हल होगी। रोजगार में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।      

मिथुन-शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कायार्ें से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क- प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। रोजगार में परिश्रम का लाभ मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किये गये प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।   

सिंह-मन में भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या-विषम स्थिति में संयम से काम लें।  आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। घर में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता रहेगी। होगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। बड़ों की बातों का बुरा न माने।   

तुला-कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। अविवाहितो के विवाह तय होने की संभावना है। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक- कुछ नए आय के साधन सुलभ होंगे।  कोई धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। लम्बी दूरी की यात्रा के योग हैं। सुन्दर संभावनाएं मन में उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। बृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकटस्थ संबंधों के सहयोग से सुख व उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी के यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु-आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे।  उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असन्तुलन पैदा होगा। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद हो सकती है।  

मकर-कमजोर मनोबल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय के योग हैं। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।  सोमवार व मंगलवार केा परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव । शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।

कुंभ-अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार व  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़ा अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक कठिनाईयां आपको परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग हैं। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment