Aaj ka Rashifal: शुक्रवार 27 सितंबर का राशिफल-पंचाग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त, यहां जानें कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन?

Last Updated 27 Sep 2024 11:30:26 AM IST

27 September 2024 Ka Panchang: आज 27 सितम्बर 2024 शुक्रवार का दिन है। पंचाग के अनुसार आज अश्विन माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।


जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 27 September In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:12, काशी-प्रात: 05:48, कानपुर-प्रात: 05:59, पटना-प्रात: 05:40, देहरादून-प्रात: 06:09, गोरखपुर-प्रात: 05:47, लखनऊ-प्रात: 05:57 बजे। दैनिक

सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:11, काशी-सायं 05:48, कानपुर-सायं 05:59, पटना-सायं 05:40, देहरादून-सायं 06:07, गोरखपुर-सायं 05:47, लखनऊ-सायं 05:56 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.03, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01.46, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.54, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01.36, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:55, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.41, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01.51 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03:25, काशी-अप. 02:54, कानपुर-अप. 03:08, पटना-अप. 02:46, देहरादून-अप. 03:26, गोरखपुर-अप. 03:56, लखनऊ-अप. 04:06 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय अिन 05, शक् संवत् 1946। अिन कृष्ण दशमी, संवत् 2081, सौर (कन्या) अिन मास की 12, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अिन कृष्ण पक्ष दशमी अप. 01:22 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:22 बजे तक, तदन्तर ओषा नक्षत्र शुरु। शिव योग रात्रि 11:35 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग शुरु। दशमी श्राद्ध।

-- दैनिक राशिफल --

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक वातावरण में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।         

बृषभ : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।           

मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           

कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।    

सिंह : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे किंतु आवेश में लिये गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।       

कन्या : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।        

तुला : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।        

वृश्चिक : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।     

धनु : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। नये कायार्ें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह किसी की आलोचना भी न करें। 

मकर : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।   

कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे।      

मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता बढ़ेगी।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment