Aaj Ka Rashifal 26 September : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए गुरुवार, 26 सितम्बर, 2024 का राशिफल

Last Updated 26 Sep 2024 02:02:46 PM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 26 September In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


मेष : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।

बृषभ : श्रेष्ठजनों से संबंध मधुर बनेंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंतण्ररखें और बिना वजह के विवाद से दूर रहें।    

मिथुन : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। अत्याधिक कर्जभार से मन परेशान होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।   

कर्क : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। शिक्षा में लापरवाही हितकर नहीं है। घरेलू कायार्ें में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।     

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा।       

कन्या : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा।     

तुला : अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक लाभ मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।  

वृश्चिक : रोजगार में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों के व्यवहार से असंतुष्ट होगा।

धनु : आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लायें।  

मकर : भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।

कुंभ : दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीवन साथीत के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।

मीन : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment