Aaj Ka Rashifal 25 September : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए बुधवार, 25 सितम्बर, 2024 का राशिफल

Last Updated 25 Sep 2024 11:25:56 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 25 September In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे।       

बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। घर में खुशहाली रहेगी।   

मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं नकारात्मक विचार लायेंगी किंतु फिर भी कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव।      

कर्क : अपनी प्रतिभा के बल पर संबन्धो में प्रभावी बनेंगे। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं।

सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी के साथ निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।       

कन्या : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। घरेलू वातावरण उत्साहित रहेगा। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।     

तुला : दुविधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।   

धनु : दुनियादारी में समय देने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें। थोड़ा घर में भी समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति संभव। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें।     

मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनागम के कुछ नये स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों।       

कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।   

मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ध्यान रखें कि सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने पाये। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment