Aaj Ka Rashifal 24 September : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए मंगलवार, 24 सितम्बर, 2024 का राशिफल

Last Updated 24 Sep 2024 10:08:57 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 24 September In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : नाजुक संबंधों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से परेशान होंगे। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। 

बृषभ : परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने हेतु केंद्रित होगा। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।    

मिथुन : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। बीते आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे।        

कर्क : भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। मन अच्छे विचारों से प्रभावित रहेगा। धार्मिक व पारम्परिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा।    

सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।    

कन्या : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।   

तुला : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा।   

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन नई धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है।  

धनु : मधुरवाणी से संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतेतं। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।  

मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों के बीच क्षमायाचक बनें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उनका प्राश्चित भी करें।    

कुंभ : परिवार को कुशलता के साथ चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।   

मीन : पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण रखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment