11 की जगह सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ 42 मिनट तक क्यों खेली इंडियन हॉकी टीम,क्यों है यह बड़ी जीत ?

Last Updated 05 Aug 2024 08:22:08 AM IST

इस समय भारतीय हॉकी टीम ने देश के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। लोगों को जानकर हैरानी होगी कि भारतीय टीम ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच सिर्फ दस खिलाड़ियों के साथ 42 मिनट तक खेलती रही।


इंडियन हॉकी

खेल शुरू होने के महज 17 मिनट बाद ही  अमित रोहिदास को रैफरी ने रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया। हालांकि रोहिदास को ब्रिटेन खिलाड़ी के चेहरे पर स्टिक लगने की वजह से रेड कार्ड दिखाया गया। रविवार को हुए उस मैच को जिसने भी देखा होगा, उसे इतना तो समझ में आ ही गया होगा कि रोहिदास ने ब्रिटेन के खिलाड़ी को जान बूझकर स्टिक नहीं मारी थी, बावजूद इसके रैफरी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब इसे रैफरी की मनमानी कहें, मानवीय भूल कहें या फिर कुदरत का कहर लेकिन कल का दिन इंडिया का था। मात्र 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी इंडिया ने ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए एक और मेडल की उम्मीद जग गई है। हॉकी के क्वार्टर फाइनल में रविवार (4 अगस्त) को भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटऑउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय टीम की जीत काफी बड़ी है। क्योंकि मात्र 10 खिलाड़ियों के साथ इंडिया की टीम खेली।

रोहिदास के बाहर होने के कुछ ही देर बाद भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली। लेकिन ब्रिटेन की टीम ने हाफ-टाइम से पहले ही गोल करके 1-1 की बराबरी कर ली। 60 मिनट के अंत तक स्कोर 1-1 रहा। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया, जो पेरिस 2024 में उनका सातवां गोल था। अमित रोहिदास को ब्रिटेन के विलियम कैलन के चेहरे पर स्टिक मारने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। टीवी अंपायर ने रिप्ले देखा और फैसला किया कि यह “स्टिक अप्राकृतिक तरीके से चला।”भारत के लिए पेनल्टी शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राज कुमार पाल ने गोल किए। ब्रिटेन के लिए जेम्स एल्बेरी और जैचरी वालेस ने गोल किए। लेकिन कॉनर विलियमसन और फिल रोपर गोल करने में विफल रहे। इससे मैच भारतीयों के नाम हो गया। यह ओलंपिक में भारत का लगातार दूसरा सेमीफाइनल है। क्रेग फुल्टन की टीम अब ओलंपिक पदक जीतने से एक जीत दूर है। अगर वे सेमीफाइनल हार जाते हैं, तो कांस्य पदक मैच खेलेंगे।

ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच में 17वें मिनट में रेफरी ने भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया। इसके बाद टीम इंडिया ने पूरा मैच 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेला।
भारत की ओर से पहला गोल 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने किया। ग्रेट ब्रिटेन  की ओर से 27वें मिनट में मॉर्टन ली ने फील्ड गोल किया। मैच के 45वें मिनट में भारत के सुमित कुमार को ग्रीन कार्ड मिला। वह अगले 2 मिनट तक मैदान पर नहीं उतर पाए। इस दौरान भारतीय टीम 9 खिलाड़ियों के साथ ही खेल पाई। इससे पहले ब्रिटेन पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर (10:46 और 10:48) हासिल करके शुरुआती बढ़त ले सकता था। हालांकि, भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास ने दोनों अटैक को विफल करके ब्रिटेन को बढ़त से वंचित कर दिया। ब्रिटेन के लगातार अटैक का गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बचाव किया। क्वार्टर में पांच मिनट से भी कम समय बचा था। ब्रिटेन पेनल्टी कॉर्नर से फिर से गोल करने के करीब था, लेकिन भारत का डिफेंस मजबूत रहा। जरमनप्रीत सिंह ने शॉट को रोक दिया और गोलकीपर श्रीजेश ने गोल से बचा लिया।

पहले क्वार्टर के अंतिम मिनटों में भारत ने तीन पेनल्टी कॉर्नर के साथ दबाव बनाया, लेकिन ब्रिटेन के गोलकीपर ओली पेन ने बेहतरीन बचाव किए। क्वार्टर 0-0 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ। हालांकि, दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में रोहिदास को रेड कार्ड दिया गया। भारत दबाव में नहीं आया और पेनल्टी कॉर्नर को कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार ड्रैगफ्लिक के साथ गोल किया। इससे भारत एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद 1-0 से आगे हो गया। हाफ-टाइम से तीन मिनट पहले ब्रिटेन ने ली मॉर्टन की मदद से वापसी की। हाफ टाइम में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। श्रीजेश की शानदार गोलकीपिंग और मनप्रीत के मजबूत डिफेंसिव प्ले की बदौलत भारत ने तीसरे क्वार्टर में बेहतरीन डिफेंस किया। रोहिदास की अनुपस्थिति में सेंट्रल डिफेंस में आए मनप्रीत ने ब्रिटेन को गोल करने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। सुमित को सीटी बजने के बाद गेंद को दूर मारने के लिए ग्रीन कार्ड मिला। नतीजतन, भारत अंतिम क्वार्टर के दो मिनट केवल नौ खिलाड़ियों के साथ खेला। अंतिम क्वार्टर में, ब्रिटेन ने भारत के डिफेंस पर जोरदार हमला किया, लेकिन श्रीजेश और डिफेंडर्स ने मजबूती से मुकाबला शूटआउट में पहुंचा दिया। भारत 6 अगस्त को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना या जर्मनी से भिड़ेगा।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment