Aaj Ka Rashifal 22 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए मंगलवार, 22 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 22 Oct 2024 01:23:42 PM IST

जानिए आज का मंगलवार, 22 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 22 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
बृषभ : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।  
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवार में कटुता उत्पन्न न होने दें। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।     
सिंह : राजनीतिज्ञों की व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।    
कन्या : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।    
तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।     
वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।      
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।       
मकर : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।    
मीन : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment