Hathras Stampede: यूपी सीएम योगी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे हाथरस, लिया स्थिति का जायजा

Last Updated 03 Jul 2024 11:08:52 AM IST

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे का लिया जायजा।

 भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को खुद फील्ड में उतरे हैं। वह हाथरस पहुंच गए हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों और सांसद से पूरी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर अस्पतालों में घायलों से मुलाकात करने पहुंचे।

सीएम योगी खुद पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा। उसके बाद उन्होंने अपने मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली। फिर अस्पताल के लिए रवाना हुए।

सीएम योगी के आने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए। ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद किया गया।

हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री घटना की खबर पल-पल हमसे और प्रशासन के माध्यम से ले रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 28 लोग घायल हैं।

हाथरस पहुंचने के बाद सीएम योगी ने यहां सर्किट हाउस में हालात का जायजा लिया।

भगदड़ का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।


कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर गर्मी और उमस के कारण उपस्थित लोगों में बेचैनी पैदा हो गई, जिससे वे घबरा गए और बाहर निकलने की जल्दी में थे, जिसके कारण भगदड़ मच गई।

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे, लेकिन कुछ लोगों के मुताबिक वहां 50 हजार लोग मौजूद थे।

सत्संग समाप्त होते ही लोग बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े। कुछ लोग बाबा के पैर छूने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए दूसरी दिशा में चले गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई जो भगदड़ में तब्दील हो गई।

 

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment