हरियाणवी गाना बंदूक की दुकान रिलीज

Last Updated 04 Jul 2024 12:57:06 PM IST

ग्रुभनेक्सस रिकार्डस का हरियाणवी गाना बंदूक की दुकान रिलीज हो गया है।


हरियाणवी स्वैग और कमाल की प्रस्तुति से भरपूर इस वीडियो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गाने को कृष्ण माधा और मोनी हूडा ने गाया है जबकि गाने में अमन राजपूत और दिव्यंका सोढ़ी की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 हरियाणवी फ्लेवर से सराबोर बंदूक की दुकान के बोल कासु रथलिया ने लिखे हैं, जबकि संगीत अभिषेक सैनी ने दिया है।

गाने का निर्माण ऋषभ तोमर ने किया है। दिशांत अग्रवाल इस वीडियो के निर्देशक हैं।

डीओपी का काम अभिषेक और आयुष ने संभाला है। मेकअप पल्लवी और उनकी टीम ने किया है

वहीं, का¨स्टग का जिम्मा आरआरवी प्रोडक्शन ने उठाया है।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment