यूरोपीय संसद के सदस्यों ने G-20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की

Last Updated 19 Dec 2023 05:52:21 PM IST

यूरोपीय संसद के भारत प्रकोष्ट प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोर्टेन लोककेगार्ड तथा सुरक्षा एवं रक्षा उपसमिति की अध्यक्ष नथाली लोइसो के नेतृत्व में यूरोपीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मंगलवार को संसद भवन में बैठक की।


यूरोपीय संसद के सदस्यों ने G-20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की

भारतीय लोकतंत्र के मंदिर में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा कि भारत विश्व का सबसे विशाल एवं जीवंत लोकतंत्र है। बिरला ने इस तथ्य की सराहना की कि संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र के आधार हैं। देश की संघीय लोकतांत्रिक संरचना के सन्दर्भ में, उन्होंने उल्लेख किया कि भारत की संवैधानिक प्रणाली में राज्य व्यवस्था के तीनों अंग नियंत्रण और संतुलन की पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव से कार्य करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के दृढ़ संकल्प के साथ एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से उभर रहा है। दोनों पक्षों ने भारत और यूरोपीय संसद के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चर्चा की और वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र और विविधता को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी-20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद और अन्य वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दोनों संसदों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने के महत्व को भी रेखांकित किया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment