दिल्ली दहली : अपहरण के बाद दुष्कर्म कर मासूम की हत्या के बाद शव को फेंका नहर में, आरोपी गिरफ्तार
स्वरूप नगर इलाके में नौ वर्षीय लड़की की कथित रूप से अगवा के बाद बालात्कार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
![]() दिल्ली : 9 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के बाद शव को फेंका नहर में |
राष्ट्रीय राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। मासूम की हत्या के बाद उसके शव को एक नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 12 दिसम्बर को रात साढ़े आठ बजे हमें नौ वर्षीय लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की लिए टीम गठित कर ली है। पीड़िता के माता-पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी जब घर के बाहर खेल रही थी तभी उसका अगवा कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की 12 दिसम्बर की दोपहर करीब दो बजे आरोपी की गाड़ी में बैठी थी। जब लड़की की तलाश की जा रही थी, उस दौरान आरोपी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
उसे 15 दिसम्बर को रोहिणी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि वह उस समय बयान देने की स्थिति में नहीं था। हालांकि, आरोपी ने लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार कर हत्या करने का जुर्म कुबूल किया है।
आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव को मुनक नहर में फेंक दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के शव की तलाश के लिए मंगलवार को आरोपी को लाया जाएगा।
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।
अधिकारी ने कहा, "जब लड़की की तलाश चल रही थी, उस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया और आरोपी का पता लगाया, जिसकी पहचान नंगली पूना निवासी 52 वर्षीय संजीव राणा के रूप में हुई। पुलिस टीम जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो पता चला कि वह 15 दिसंबर को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया और रोहिणी के एक अस्पताल में भर्ती है। वह बयान देने की हालत में नहीं है।''
आगे की जांच में पता चला कि लड़की 12 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे जब अपने घर के पास एक गली में खेल रही थी, आरोपी ने उसे उठाकर अपनी गाड़ी में बैठा दिया और कहीं दूर ले गया।
अधिकारी ने कहा, "17 दिसंबर को राणा जब बयान देने के लायक हो गया, तो उसने 12 दिसंबर को लड़की का अपहरण करने और उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली। शुरुआती कबूलनामे के अनुसार, उसने शव को मुनक नहर में फेंक दिया था।"
कबूलनामे के बाद एफआईआर में आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राणा को गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़ित के शव की तलाश शुरू कर दी गई।
17 दिसंबर से नहर में बच्ची के शव की तलाश के लिए पांच गोताखोरों को लगाया गया है। अधिकारी ने कहा, "तकनीकी निगरानी के तहत 12 दिसंबर के उसके पूरे रूट की जांच के लिए टीमें भी गठित की गई हैं।"
इस बीच, घटना पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले की जानकारी मांगी है।
डीसीडब्ल्यू ने अपने नोटिस में कहा, "यह बताया गया है कि परिवार के मकान मालिक ने कथित तौर पर बच्ची का अपहरण किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने उसके शव को मुनक नहर में फेंक दिया। यह बहुत गंभीर मामला है। पुलिस को शुक्रवार तक मामले का ब्योरा सौंपने को कहा गया है।"
| Tweet![]() |