संघ में कृष्ण गोपाल की जगह अब अरुण कुमार भाजपा इंचार्ज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन में भारी फेरबदल किया है। संघ में भाजपा के इंचार्ज कृष्ण गोपाल की जगह अरुण कुमार को प्रभार सौंपा गया है। पश्चिम बंगाल की पूरी टीम बदल दी गई है।
संघ में भाजपा के इंचार्ज अरुण कुमार |
नई दिल्ली। एसएनबी
आरएसएस प्रचारकों की बैठक चित्रकूट में चल रही है। इस बैठक में देश के ज्वलंत मुद्दों एवं संगठन को लेकर चर्चा होती है। उसी हिसाब से निर्णय लिए जाते हैं। संघ सूत्रों के अनुसार, पार्टी के सह-सरकार्यवाह अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख रह चुके अरु ण कुमार को भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। अब से भाजपा के सभी मामलों को अरु ण कुमार देखेंगे। इससे पहले कृष्ण गोपाल भाजपा के इंचार्ज थे, लेकिन अस्वस्थता के कारण उन्होंने इस कार्य से मुक्त करने की अपील की थी।
कृष्ण गोपाल को कोरोना हुआ था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपेक्षित जीत न मिलने के कारण संघ ने पश्चिम बंगाल प्रांत प्रमुख, मंडल प्रमुख और अन्य जिम्मेदार प्रचारकों को पद से मुक्त कर दिया है, उनकी जगह नए प्रचारक लेंगे।
Tweet |