Aaj Ka Rashifal 21 September : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए 21 सितंबर का राशिफल

Last Updated 21 Sep 2024 01:31:31 PM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 21 September In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। परिजनों के सान्निध्य में पूरा दिन व्यतीत होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। घर में खुशहाली रहेगी।

बृषभ : अपने अनुकूल अपेक्षा रखना सबसे बड़ी मुर्खता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। देवी की आराधना में मन केंद्रित होगा। परिजनों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी।

कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। ईश्वरीय आस्था की ओर मन केंद्रित होगा। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी के प्रति निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

कन्या : पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

तुला : भावुकता पर नियंत्रण रखें। दुविधाओं का त्याग कर सही दिशा की ओर केंद्रित हों। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणि का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन उत्साहित होगा।

धनु : अच्छा होगा कि थोड़ा घर में थोड़ा समय देने की चेष्ठा करें। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। मन को ईरीय आस्था की ओर केंद्रित करें।

मकर : महत्वपूर्ण कार्यों आलस्य न करें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा।  वाणी पर संयम रखें। मन की भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दयित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। ईरीय आस्था में मन केंद्रित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यस्तता रहेगी। नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।

मीन : आर्थिक चिंताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। देवी की आराधना में दिन व्यतीत होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग मिलेगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय होने के आसार हैं।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment