Aaj Ka Rashifal, Monday, August 19, 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए सोमवार, 19 अगस्त, 2024 का राशिफल

Last Updated 19 Aug 2024 11:32:46 AM IST

आज है रक्षाबंधन का त्यौहार और साथ ही है सावन का अंतिम सोमवार। तो ऐसे में हम आपको बताएंगे कैसा रहेगा सोमवार, 19 अगस्त, 2024 का दिनआपके लिए कैसा रहेगा, किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क और किन राशिवालों के लिए रहेगा आज का अच्छा दिन।


दैनिक राशिफल

मेष: महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।

बृषभ:  महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।   

मिथुन: अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। भविष्य की चिन्ताएं छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।       

कर्क: आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ता के लिए परेशान होंगे। किसी नये क्षेत्र में नये उत्साह का अनुभव होगा। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

सिंह: अत्यधिक कायरे के बोझ से मन बोझिल होगा। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।  नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।     

कन्या: मन भविष्य संबंधी चिन्ताओं से ग्रसित होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है।     

तुला: निराशावादी विचारों का त्याग भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवाएं।  किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन व्यग्र होगा।           

वृश्चिक: कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।

धनु: अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाएं।   

मकर: नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। परिजनों का सानिध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।  भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। परिवारिक कायरे में व्यस्तता बनी रहेगी।        

कुंभ: पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। 

मीन: कुछ आर्थिक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशील होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment