IND vs PAK, Women T20 World Cup 2024 : महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को दिखाना होगा दम

Last Updated 06 Oct 2024 07:06:27 AM IST

IND vs PAK, Women T20 World Cup 2024 : पहले मैच में न्यूजीलैंड से करारी हार से आहत भारत को अगर महिला टी20 विश्व कप में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में टीम संयोजन की अपनी खामियों को दूर करना होगा।


महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को दिखाना होगा दम

भारतीय टीम को शुक्रवार को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है और इससे उसके लिए आगे के सभी मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गए हैं।

भारत का नेट रन रेट अच्छा नहीं है और उसके लिए अब पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल के तीनों विभाग में खराब प्रदर्शन किया। उसके पास अब समय नहीं है और उसे जल्द से जल्द अपनी कमजोरियों को दूर करना होगा।

यह काम इतना आसान नहीं है क्योंकि उसका सामना अब पाकिस्तान से है जिसने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को टीम संयोजन में सुधार करना होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अरुंधति रेड्डी के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल करने के लिए भारत को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा।  भारत का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकार्ड रहा है। इन दोनों टीम के बीच जो 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं उनमें से भारत ने 12 मैच में जीत दर्ज की है।

पाकिस्तान के पास अनुभवी निदा डार, कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल जैसे अच्छे गेंदबाज हैं।

टीमें :

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, यास्तिका भाटिया , पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव। श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

पाकिस्तान : फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह। तस्मिया रुबाब, तुबा हसन।

भाषा
दुबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment