नॉर्वे शतरंज: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर.प्रज्ञानानंदा ने लिरेन को हराया

Last Updated 05 Jun 2024 11:55:45 AM IST

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने विश्व चैंपियन डिंग लिरेन के खिलाफ आर्मोगेडोन पर मिली हार का बदला चुकता करते हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में जीत दर्ज की हालांकि इससे पहले चीनी खिलाड़ी ने मजबूत स्थिति में पहुंचकर खुद गलतियां की थी जो उन पर भारी पड़ी।


भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा

पहला मुकाबला ड्रा रहा और प्रज्ञानानंदा ने आर्मागेडोन में बाजी मारी। नॉव्रे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नकामूरा के खिलाफ धीमी शुरुआत की और आर्मागेडोन में हार गए।

वहीं फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने अमेरिका के फेबियानो कारुआना को हराया। अभी टूर्नामेंट के तीन दौर बाकी हैं और कार्लसन 13 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। नकामूरा उनसे आधा अंक पीछे हैं।

प्रज्ञानानंदा 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं जबकि अलीरजा उनसे डेढ़ अंक पीछे हैं। कारुआना पांचवें स्थान पर हैं और लिरेन सबसे नीचे हैं।

महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक ने चीन की विश्व चैंपियन वेंजुन जू को हराकर एकल बढ़त हासिल की।

जू उनसे आधा अंक ही पीछे है। कोनेरू हम्पी ने हमवतन आर वैशाली को हराया जो तीसरे स्थान पर हैं। चीन कींितगजि लेइ ने स्वीडन की पिया क्रैमलिंग को हराया।

भाषा
स्टावेंजर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment