PM Modi ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को Hockey 5S Asia Cup जीतने पर बधाई दी

Last Updated 03 Sep 2023 11:35:58 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हॉकी 5एस एशिया कप (Hockey 5S Asia Cup) का खिताब जीतने पर रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प देश को प्रेरित करता रहेगा।


PM Modi ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को Hockey 5S Asia Cup जीतने पर बधाई दी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ओमान के सलालाह में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराकर खिताब जीता था। दोनों टीम निर्धारित समय में 4-4 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।

मोदी ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा,‘‘हॉकी 5एस एशिया कप में चैंपियन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत से हमने अगले साल ओमान में होने वाले हॉकी 5एस विश्व कप में भी अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे राष्ट्र को आगे भी प्रेरित करता रहेगा।’’

भारत के लिये मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे। वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किये।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment