Jammu-Kashmir के LG मनोज सिन्हा ने '500 किसान खिदमत घर' किया आवंटित

Last Updated 05 Aug 2024 09:28:59 AM IST

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने 4 अगस्त को 500 किसान खिदमत घर (केकेजी) आवंटित किया।


Jammu-Kashmir

एलजी मनोज सिन्हा ने रविवार को 500 किसान खिदमत घर (केकेजी) समर्पित करते हुए खुशी जाहिर किया। उन्होंने बताया ये वन-स्टॉप सेवा केंद्र के रूप में काम करेंगे।

इसके साथ ही हमारे किसानों को इनपुट आपूर्ति से लेकर विपणन और तकनीकी सहायता के मामले में बड़ी सहायता मिलेगी।

केकेजी, आधुनिक आईटी सिस्टम से लैस केकेजी इनपुट बुकिंग, मृदा स्वास्थ्य निगरानी, पौधे निदान, बाजार खुफिया जानकारी और क्षमता निर्माण जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की कुशल डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे।

केकेजी केंद्र, किसानों को कस्टम हायरिंग सेवाओं, कृत्रिम गर्भाधान, बागवानी और संस्थागत डेटा तक पहुंच प्रदान करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि किसानों को आवश्यक और समय पर सेवाएं मिल सकें।

इस योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में 1500 केकेजी स्थापित किए जाएंगे, जो इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया इस पहल के केंद्र में 13 लाख किसान परिवारों को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता है, इसमें लगभग 3 लाख कमजोर और सीमांत किसान शामिल हैं।
 

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment