Video: जब खेत में उतरीं बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी, तेजस्वी ने 'मां' लिख शेयर किया वीडियो

Last Updated 14 Mar 2024 11:34:12 AM IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं।


इस वीडियो को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी 'मां 'लिखकर पोस्ट किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह खेत में जाते व मूली उखाड़ते देखी जा सकती हैं। मूली उखाड़कर वह अपने सहायकों को इसे गाय को खिलाने के लिए कहती हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "जड़ों से जुड़ाव ही जीवन की सच्चाई और गहराई से वास्तविक परिचय कराता है। जड़ों से जुड़े़ रहना बंधन नहीं, असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है। जड़ से जुड़े1 पेड़ हमेशा पल्लवित, पुष्पित, छायादार, फलदार व गुलजार तथा जड़ से जुड़े इंसान जानकार, जानदार, शानदार, दिलदार, हकदार और वजनदार होते है।"



माना जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बिना किसी के नाम लिए राज्य सरकार को नसीहत दी है। इस वीडियो को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने 'मां' लिखकर इस वीडियो को शेयर किया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले तेजस्वी ने गोशाला में जाने का वीडियो पोस्ट किया था।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment