Aaj Ka Rashifal, Monday, April 21, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 21 अप्रैल, 2025, का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Monday, April 21, 2025: जानिए सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() |
मेष : नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।
मिथुन : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक समय की प्रतीक्षा करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
सिंह : विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की कोशिश करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
कन्या : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना करना भी ठीक नहीं है।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें।
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा
धनु : दूसरो की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
मकर : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज कराएंगी।
कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।
मीन : नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
| Tweet![]() |