Assembly Election Results 2024: ताजा रूझानों में हरियाणा में BJP और जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन को मिला बहुमत, काउंटिंग जारी

Last Updated 08 Oct 2024 06:31:19 AM IST

Assembly Election Results 2024 : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रूझानों के बीच नतीजे भी आने शुरू हो गये हैं। हरियाणा में इस बार भी BJP का परचम लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। ताजा जानकारी मिलने तक भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है, जोकि बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।

  • 14:07 : हरियाणा में बीजेपी मना रही है जीत का जश्न
  • 14:06 : हरियाणा : बीजेपी 48, कांग्रेस 36, आईएलएलडी 2 तथा अन्य 4 सीटों पर आगे
  • 14:05 : जम्मू-कश्मीर : बीजेपी 27, कांग्रेस गठबंधन 49, पीडीपी 4 और अन्य 10 सीटों पर आगे
  • 14:03 : कांग्रेस नफरत का सामान बेचती है, जनता का जनादेश हमारे पक्ष में: अनिल विज
  • 13:51 : जम्मू कश्मीर को लेकर फारुक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
  • 13:51 : उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू कश्मीर के सीएम : फारुक अब्दुल्ला
  • 13:32 : हरियाणा : जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट 5761 वोटों से जीती
  • 13:31 : हरियाणा : जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जीती
  • 13:30 : हरियाणा : पुन्हाना से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास जीते
  • 13:27 : हरियाणा : खरखौंदा से बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार जीते
  • 13:27 : हरियाणा : पृथला से कांग्रेस के प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया जीते
  • 13:26 : हरियाणा : खरखौदा से पवन कुमार जीते
  • 13:14 : हरियाणा : जुलाना से 14वें राउंड में विनेश फोगाट आगे
  • 13:14 : हरियाणा : पुन्हाना से भी कांग्रेस प्रत्याशी जीते
  • 13:13 : नूहं से कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद 46 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीते
  • 13:12 : हरियाणा : नूहं से कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद जीते
  • 13:12 : हरियाणा का पहला नतीजा आया
  • 13:11 : हरियाणा में मनोहर खट्टर के घर पर धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक
  • 13:09 : जम्मू कश्मीर : कांग्रेस गठबंधन 51, बीजेपी 27, पीडीपी 4 और अन्य 8 सीटों पर आगे
  • 13:08 : जेपी नड्डा ने नायब सिंह सैनी को दी शुभकामनाएं
  • 12:46 : 11वें राउंड तक काउंटिंग हो चुकी है, लेकिन EC की वेबसाइट पर अभी-भी पांचवा और छठा राउंड ही दिखाया जा रहा है: पवन खेड़ा
  • 12:25 : अगर ‘आप’ और कांग्रेस के बीच हुआ होता गठबंधन, तो 70 से ज्यादा सीटों पर होती जीत: सुशील कुमार गुप्ता
  • 12:07 : चुनाव आयोग को तत्काल शिकायत भेजेंगे : जयराम रमेश
  • 12:06 : क्या प्रशासन पर बीजेपी का दबाव है : कांग्रेस
  • 12:05 : कांग्रेस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
  • 12:05 : चुनाव आयोग के पास आंकड़े देरी से आ रहे हैं : कांग्रेस
  • 12:05 : EC के पासे डेटा देरी से क्यों आ रहे हैं : कांग्रेस
  • 12:04 : हरियाणा : बीजेपी 50 और 34 सीटों पर आगे
  • 11:29 : भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुरुआती रुझानों को किया खारिज, बोले बनेगी कांग्रेस सरकार
  • 11:28 : Jammu Kashmir 90 : बीजेपी 25, कांग्रेस गठबंधन 51, पीडीपी 5 और अन्य 9 सीटों पर आगे
  • 11:26 : हरियाणा : कांग्रेस 35 और बीजेपी 49 सीटों पर आगे
  • 11:14 : जम्मू-कश्मीर में 55 से 60 सीटें जीतेगी एनसी और कांग्रेस गठबंधन : नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • 10:56 : हरियाणा में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी: भाजपा नेता रोहन गुप्ता
  • 10:52 : जम्मू कश्मीर : उमर अब्दुल्ला दोनों सीटों से आगे
  • 10:49 : हरियाणा : कांग्रेस 40 और बीजेपी 43 सीटों पर आगे
  • 10:48 : जम्मू-कश्मीर : नौशेरा से रविन्द्र रैना पीछे
  • 10:46 : हरियाणा : नायब सिंह सैनी 3000 वोटों से आगे
  • 10:46 : हरियाणा : हुड्डा के गढ़ रोहतक में कांटे की टक्कर
  • 10:45 : हरियाणा : जुलाना सीट से विनेश फोगाट फिर आगे
  • 10:44 : हरियाणा : तिगांव से बीजेपी आगे
  • 10:42 : जम्मू कश्मीर : कांग्रेस 49, बीजेपी 27, पीडीपी 4 और अन्य 10 सीटों पर आगे
  • 10:26 : हरियाणा : चुनाव आयोग के आंकड़ो में रूझानों में बीजेपी को बहुमत
  • 10:25 : हरियाणा में सीएम का फैसला पार्टी करेगी : हुड्डा
  • 10:25 : हरियाणा में कांग्रेस हर हालत में बनाएगी सरकार : हुड्डा
  • 10:24 : जम्मू कश्मीर : कांग्रेस 49 , बीजेपी 25 और पीडीपी 3 सीटों पर आगे
  • 10:23 : हरियाणा : बीजेपी 48 और कांग्रेस 35 और INLD 2 सीटों पर आगे
  • 10:22 : Election Commission की वेबसाइट में हरियाणा में बीजेपी 46 सीटों पर और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे
  • 10:08 : हरियाणा - लाडवा से नायब सैनी पीछे
  • 10:07 : हरियाणा में उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला पीछे
  • 10:06 : हरियाणा में कांग्रेस की विनेश फोगाट पीछे
  • 10:06 : हरियाणा : कैथल से आदित्य सुरजेवाला पीछे
  • 10:04 : हरियाणा में गढ़ी सांपला किलोई से भूपेन्द्र हुड्डा आगे
  • 10:00 : हरियाणा मे बीजेपी बहुमत के आंकडे से फिसली 44 सीटों पर और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे
  • 9:58 : हरियाणा मे कांटे की टक्कर में बीजेपी 45 और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे
  • 9:56 : Haryana 90 : बीजेपी ने किया बहुमत का आँकड़ा पार
  • 9:55 : Jammu Kashmir 90 : बीजेपी 27, कांग्रेस गठबंधन 53 और पीडीपी 2 सीटों पर आगे
  • 9:55 : Haryana 90 : बीजेपी 48, कांग्रेस गठबंधन 36 और INLD 3 सीट पर आगे
  • 9:48 : Haryana 90 : पलवल से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल आगे
  • 9:38 : Haryana 90 : बीजेपी 35, कांग्रेस गठबंधन 47 और INLD 3 सीट पर आगे
  • 9:36 : Jammu Kashmir 90 : बीजेपी 23, कांग्रेस गठबंधन 54 और पीडीपी 3 सीटों पर आगे
  • 9:35 : Haryana 90 : बीजेपी 32, कांग्रेस गठबंधन 51 और INLD 2 सीट पर आगे
  • 9:34 : कश्मीर 47 : बीजेपी 1, कांग्रेस गठंबधन 38 और पीडीपी 3
  • 9:33 : जम्मू 43 : बीजेपी 22, कांग्रेस गठबंधन 16 सीटों पर आगे
  • 9:32 : Jammu Kashmir 90 : बीजेपी 23, कांग्रेस गठबंधन 54 और पीडीपी 3 सीटों पर आगे
  • 9:31 : Haryana 90 : बीजेपी 28, कांग्रेस गठबंधन 55 और INLD 3 सीट पर आगे
  • 9:24 : हरियाणा : सिरसा से गोपाल कांडा आगे
  • 9:24 : Jammu Kashmir : बीजेपी 33, कांग्रेस गठबंधन 46 और पीडीपी 3 सीटों पर आगे
  • 9:23 : Haryana : बीजेपी 21, कांग्रेस गठबंधन 63 और INLD 2 सीट पर आगे
  • 9:22 : Jammu Kashmir : 90 में से 89 सीटों के रूझानों में बीजेपी 34, कांग्रेस गठबंधन 47 और पीडीपी 3 सीटों पर आगे
  • 9:21 : लाल चौक से बीजेपी प्रत्याशी एजाज हुसैन आगे
  • 9:21 : जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला आगे
  • 9:20 : जम्मू कश्मीर में महबूबा की बेटी इल्तिजा पीछे
  • 9:19 : जम्मू कश्मीर में लाल चौक से बीजेपी प्रत्याशी आगे
  • 9:19 : Jammu Kashmir : 90 में से 87 सीटों के रूझानों में बीजेपी 30, कांग्रेस गठबंधन 48 और पीडीपी 2 सीटों पर आगे
  • 9:18 : हरियाणा में जुलाना सीट से काग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट आगे
  • 9:14 : Jammu Kashmir : 90 में से 78 सीटों के रूझानों में बीजेपी 25, कांग्रेस गठबंधन 45 और पीडीपी 2 सीटों पर आगे
  • 9:13 : Haryana : 90 सीटों के रूझानों में बीजेपी 21, कांग्रेस गठबंधन 67 और INLD 1 सीट पर आगे
  • 8:56 : Jammu Kashmir : 90 में से 75 सीटों के रूझानों में बीजेपी 25, कांग्रेस गठबंधन 47 और पीडीपी 2 सीटों पर आगे
  • 8:53 : हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने खोला खाता
  • 8:52 : Haryana : 90 सीटों के रूझानों में बीजेपी 23, कांग्रेस गठबंधन 65 और AAP 1 सीट पर आगे
  • 8:49 : Jammu Kashmir : रूझान में कांग्रेस गठबंधन को मिला बहुमत
  • 8:46 : हरियाणा में एलानाबाद से अभय चौटाला आगे
  • 8:45 : अंबाला सीट से बीजेपी के अनिल विज पीछे चल रहे हैं
  • 8:43 : सांपला किल्लोई से भूपेन्द्र हुड्डा आगे
  • 8:43 : Haryana : 90 में से 88 सीटों के रूझान में बीजेपी 24, कांग्रेस गठबंधन 62 और INLD 1 सीट पर आगे
  • 8:42 : Jammu Kashmir : 90 में से 73 सीटों के रूझान में बीजेपी 25, कांग्रेस गठबंधन 44 और पीडीपी 3 सीटों पर आगे
  • 8:41 : हरियाणा : बीजेपी 28, कांग्रेस 55 और INLD 2 सीटों पर आगे
  • 8:40 : हरियाणा : 90 में से 84 सीटों के रूझान आए सामने
  • 8:39 : हरियाणा : बीजेपी 28, कांग्रेस 52 और INLD 2 सीटों पर आगे
  • 8:38 : अटेली से बीजेपी आगे
  • 8:38 : लाडवा सीट से नायब सैनी आगे
  • 8:35 : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन 43, बीजेपी 25 और पीडीपी 3 सीटों पर आगे
  • 8:34 : हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत
  • 8:34 : हरियाणा में 77 सीटों के रूझान, कांग्रेस 48 और बीजेपी 26 सीटों पर आगे
  • 8:29 : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस एलायस बहुमत के करीब
  • 8:28 : हरियाणा में कांग्रेस बहुमत के करीब
  • 8:27 : जम्मू-कश्मीर में 90 में 62 सीटों के आए रूझान
  • 8:26 : जम्मू-कश्मीर में भाजपा 25 और कांग्रेस एलांयस 34 और पीडीपी 2 सीटों पर आगे
  • 8:25 : हरियाणा में कांग्रेस 41, बीजेपी 17 और INLD 2 सीटों पर आगे
  • 8:24 : जम्मू-कश्मीर में भाजपा 26 और कांग्रेस एलांयस 27 सीटों पर आगे
  • 8:23 : जम्मू-कश्मीर में 90 में से 55 सीटों पर रुझान
  • 8:23 : हरियाणा में 90 सीटों पर हुए चुनाव में से 62 सीटों के रूझान
  • 8:22 : हरियाणा में कांग्रेस 40 और बीजेपी 18 सीटों पर आगे
  • 8:21 : जम्मू-कश्मीर में भाजपा 25 और कांग्रेस एलांयस 9 सीटों पर आगे
  • 8:19 : शुरूआती रूझान में हरियाणा में भाजपा 15 और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे।
  • 8:18 : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गयी है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024

जबकि जम्मू कश्मीर में  बीजेपी 28, कांग्रेस 49, पीडीपी 3 और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस हरियाणा में 36 सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि पहले हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही थी। परन्तु अब एकतरफा मुकाबला दिखाई दे रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, हरियाणा में ताजा रुझानों में कांग्रेस 36 और बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है।

 

हरियाणा में इस में भाजपा जश्न मना रही है। यदि भाजपा की इस बार जीत हुई तो यह उसकी लगातार तीसरी और हैट्रिक जीत होगी।

बता दें कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनावों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। हरियाणा में मतगणना स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला चल रहा है।

इस चुनाव के नतीजों से 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहली निर्वाचित सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है।ॉ

इस विधानसभा चुनाव में मुकाबले में मुख्य रूप से कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) गठबंधन, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी हैं। यह चुनाव पूर्ववर्ती राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के पांच साल बाद हो रहा है।

कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के सभी केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला हुआ है और वे पहरा दे रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हो रहे है।

क्या कहा दिग्गज नेताओं ने, आईए जानें-

► न मैं ‘टार्यड’ हूं न ‘रिटार्यड’ मुख्यमंत्री को लेकर कोई सवाल नहीं है। विधायकों के मत जाने जाएंगे और आलाकमान फैसला करेगा। जिसके नाम पर भी फैसला होगा, सब मानेंगे।    -भूपेंद्र सिंह हुड्डा

► सीएम पद के लिए दावा कोई भी कर सकता है, लेकिन इसका फैसला पार्टी आलाकमान को ही करना है। कांग्रेस आलाकमान पार्टी के हित को भी ध्यान में रखते हुए फैसला करेगा वह मान्य होगा।    -कुमारी शैलजा

► भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी। नीतेजे घोषित होंगे तो कांग्रेस ईवीएम को दोष देगी।   -नायब सिंह सैनी

► हमें भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर में 35 सीटें जीतेंगे और निर्दलीय एवं समान विचारधारा वाले समूहों के सहयोग से हम सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े 50 को पार कर जाएंगे।    -रवींद्र रैना

► आसन्न हार को देखते हुए भाजपा बहुमत हासिल करने के लिए हताशापूर्ण खेल, खेल रही है और अपनी चाल में मदद मिल जाए, उसके लिए त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद कर रही है। 
-जयराम रमेश

► उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सभी पांच विधायक या तो भाजपा के सदस्य हैं या पार्टी से जुड़े हैं। नतीजों से पहले की गई बेशर्म धोखाधड़ी और शर्मनाक हेराफेरी।   -इल्तिजा मुफ्ती

समय डिजिटल डेस्क
चंडीगढ़/जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment