PM मोदी ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

Last Updated 08 Jul 2021 10:31:10 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया है।


मोदी ने कहा कि सिंह ने राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लोगों की सेवा की. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन रहा जो प्रशासनिक और विधायी अनुभवों से भरा हुआ था।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की. उनके निधन से दुखी हूं. परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के हिमाचल प्रदेश के शिमला में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे।

पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment