विश्व वन्यजीव दिवस : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और PM मोदी ने संरक्षण पर दिया जोर

Last Updated 03 Mar 2021 11:18:44 AM IST

विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके लिए वन और सुरक्षित आवासों को संरक्षित करने की अपील की।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वनों के संरक्षण तथा वन्यजीवों के आवास सुरक्षित बनाए रखने की खातिर हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।      

इस अवसर पर, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि वन्यजीवों को बचाने तथा संरक्षित रखने के लिए और धरती पर एक स्वस्थ पारिस्थितिकीय संतुलन को कायम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित प्रयास करने की आवश्यकता है।     

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर स्मरण रखें कि वन्य जीवों सहित अपने प्राकृतिक परिवेश और संसाधनों का संरक्षण नागरिकों का संवैधानिक कर्तव्य है। मनुष्य पृथ्वी का स्वामी नहीं है बल्कि उसे अन्य जैविक प्रजातियों के साथ साझा करता है। हमारा अस्तित्व ही प्रकृति पर निर्भर है।’’

 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी लोगों को मेरा सलाम। भारत में शेर, बाघ और तेंदुए समेत अनेक जीवों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। हमारे वनों तथा पशुओं के सुरक्षित आवासों की रक्षा की खातिर हमें हर संभव प्रयास करने चाहिए।’’


विश्व वन्यजीव दिवस विश्व भर में 3 मार्च को वनस्पतियों और जीवों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

यह दिन वन्यजीवों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में वनस्पतियों और जीवों की विविधता और महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने के बारे में है।

भाषा/आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment