पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही का निधन

Last Updated 11 Dec 2020 10:59:10 AM IST

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के सीतापुर में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलाल राही के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि वह एक अनुभवी नेता थे।

राही नरसिम्हा राव सरकार के दौरान गृह राज्य मंत्री बने और सीतापुर जिले के मिश्रिख से चार बार सांसद और हरगांव से दो बार विधायक रहे।

वह कांग्रेस छोड़ 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए लेकिन 2019 में फिर कांग्रेस में लौट आए।

उनके बेटे सुरेश राही सीतापुर के हरगांव से भाजपा विधायक हैं।
 

आईएएनएस
सीतापुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment