करोड़पति अर्जुन कपूर ने खरीदा लखटकिया ई-स्कूटर

Last Updated 26 Sep 2024 08:53:06 AM IST

बॉलीवुड के जाने-माने करोड़पति अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा है, जिसकी ऑनलाइन एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें ‘गुंडे’ फेम अभिनेता अपने कूल अवतार में ई-बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।


कपूर के  ग्रे कलर स्कूटर को तस्वीर में फूलों की माला से सजाया दिखाया गया है, जिस पर अर्जुन कपूर बैठे हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई के विले पार्ले स्थित अपने घर पर ई-बाइक की डिलीवरी ली है।

बता दें कि मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर ने बीगॉस आरयूवी 350 खरीदा है, जो भारत का पहला RUV फुल मेटल बॉडी स्कूटर है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार से लेकर 1 लाख 35 हजार बतायी गयी है। RUV एक प्रकार का वाहन है, जिसे मनोरंजक गतिविधियों और व्यावहारिक, रोजमर्रा के उपयोग दोनों के लिए डिजाइन किया गया है, जो सड़क पर चलाने और आउटडोर रोमांच के लिए परफेक्ट है और बता दें कि इसे चलाना और पार्क करना भी बहुत आसान है।

ई-बाइक पर बैठे अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अर्जुन के फैंस भी बहुत खुश हैं, क्योंकि करोड़ों की कारों के मालिक इस अभिनेता ने कुछ अनोखा कर दिखाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत निखिल आडवाणी की 2003 की रोमांटिक फिल्म 'कल हो ना हो' में सहायक निर्देशक के रूप में की थी और अभिनेता ने 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इश्कजादे' से डेब्यू किया था। बस, इसके बाद तो उन्होंने 'औरंगजेब', 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'पानीपत', 'संदीप और पिंकी फरार', 'भूत पुलिस', 'एक विलेन रिटर्न्स' और हाल ही में 'द लेडी किलर' जैसी फिल्मों में अभिनय कर अपने फैंस को रोमांचित किया।

अर्जुन अभी फिलहाल एक्टर अपनी आगामी बड़ी रिलीज 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका निर्देशन 'गोलमाल' फेम निर्देशक रोहित शेट्टी कर रहे हैं। फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी और आशुतोष राणा अहम भूमिका में नजर आएँगे। अर्जुन के फैंस इस फिल्म सिंघम अगेन के आने का बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि सिंघम अगेन फिल्म 1 नवंबर, 2024 को दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसे फिल्म ‘खेल खेल में’ फेम निर्देशक मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है।

समय डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment