जम्मू कश्मीरः बडगाम में जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय आतंकी तारिक अहमद भट्ट गिरफ्तार
Last Updated 10 Dec 2020 12:13:34 PM IST
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
|
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तारिक अहमद भट्ट को बुधवार देर रात ‘नाका’ जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ आपत्तिनजनक सामग्री बरामद हुई।
भट्ट इस साल सितंबर में आतंकवादी संगठन में कथित तौर पर शामिल हो गया था।
| Tweet |