Yoga for glowing skin : चेहरे पर चाहते हैं बिना मेकअप के ग्लो, तो रोजाना करें यह 5 योगासन

Last Updated 27 Jan 2024 11:37:30 AM IST

Yoga for glowing skin : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जितना जरूरी है, उतना ही हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी योग जरुरी होता है।


रोज योग करने से चेहरे पर रौनक देखने को मिलती है। इसके बारे में एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि रोजाना योग करने से चेहरे पर ताजगी देखने को मिलती है। आइए जाने कुछ ऐसे आसन के बारे में जिनसे आपके चेहरे की खूबसूरती चार गुना बढ़ सकती है।

Yoga for glowing skin
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)
शरीर को सही आकार और मन को शांत व स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार किया जाता है। सूर्य नमस्कार में 12 तरह के आसन हैं पर आप इसमें से किसी भी एक आसन को कर सकते हैं। यह आसन करते हुए सूरज की किरणों का सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ता है जिससे विटामिन डी की कमी दूर होने के कारण कई रोग भी दूर होते हैं। इस आसान को खाली पेट करना फायदेमंद होता है। सूर्य नमस्कार करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। इसके अलावा शरीर को मजबूती देने के लिए यह आसन लाभदायक होता है।

मत्स्यासन (Matsyasana)
अगर यह आसन पानी में किया जाये तो शरीर मछली की तरह तैरने लगता है, जिस वजह से इसे मत्स्यासन कहा जाता है। इस आसन में कमर के बल लेटकर हाथों और पैरों को शरीर के साथ जोड़ा जाता है और कमर तक मोड़ते हुए पीछे की ओर लाया जाता है। इस आसन को करने से गर्दन व छाती में खिंचाव आता है जिस वजह से शरीर के ऊपरी  हिस्से में लचीलापन आता है। चेहरे पर ताजगी लाने के लिए यह आसन लाभकारी होता है।

हलासन (Halasana)
त्वचा पर हमेशा ग्लो बना रहे इसलिए हलासन को प्रतिदिन किया जाता है। इसको करने से चेहरा शीशे की तरह चमकने लगता है। मधुमेह के रोगियों को इस आसन को करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा गर्दन, कन्धों, पेट और पीठ की मांसपेशियां के लिए भी यह लाभदायक होता है। हलासन करने से थाइरोइड ग्रंथि को सहायता मिलती है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

धनुरासन (Dhanurasana)
धनुरासन में शरीर का आकार धनुष की तरह हो जाता है। यह आसन पेट के बल लेटकर किया जाता है। इस आसन से पेट और इसके आस-पास के हिस्से में सबसे अधिक खिंचाव होता है जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। वजन घटाने और चर्बी कम करने के लिए इस आसन से मदद मिलती है। इसके अलावा चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने में यह लाभकारी होता है।

मत्स्येंद्रासन  (Matsyendrasana)
स्किन से जुड़ी हर तरह की परेशानी को दूर करने के साथ ही चेहरे पर चमक लाने में भी मत्स्येंद्रासन बहुत ही फायदेमंद है। मत्स्येंद्रासन में शरीर को आधा मोड़ा या घुमाया जाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी के लिए लाभदायक होता है। कमर दर्द से परेशान लोगों को मत्स्येंद्रासन जरूर करना चाहिए।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment