आतिशी चुनी गईं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
Last Updated 23 Feb 2025 02:37:45 PM IST
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को आज यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की बैठक में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।
![]() |
‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पार्टी के 22 विधायक, जिनमें कालकाजी से विधायक आतिशी भी शामिल हैं, बैठक में शामिल हुए।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा जो कि तीन दिन तक चलेगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने कहा है कि पिछली आप सरकार के कामकाज के खिलाफ लंबित कैग रिपोर्ट (CAG Report) सदन में पेश की जाएगी।
भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप को दिल्ली की सत्ता से बाहर कर दिया।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता भी चुनाव हार गए।
| Tweet![]() |