Aaj Ka Rashifal 24 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए बृहस्पतिवार, 24 अक्तूबर 2024 का राशिफल

Last Updated 24 Oct 2024 10:12:40 AM IST

Aaj Ka Rashifal 24 October, 2024 : जानिए आज का बृहस्पतिवार, 24 अक्तूबर 2024 का राशिफल (Today Horoscope 24 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाकर चलें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

बृषभ: किसी पुरानी संबंधी से अचानक भेंट संभव। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

मिथुन : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

कर्क : घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।

सिंह : अचानक मन बेचैन होगा। भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिंता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।

कन्या : कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। एक जैसी दिनचर्या से मन उदास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

तुला : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह किसी की आलोचना भी न करें।

वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन में उत्साहीनता ठीक नही है। अत: मन को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन लाभ से वंचित करेगा।

धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।            
मकर : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की प्रबलता रहेगी।

कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। मन में नीरसता व चिंता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।

मीन : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment