Aaj Ka Rashifal 23 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए बुधवार, 23 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 23 Oct 2024 07:00:06 AM IST

जानिए आज का बुधवार, 23 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 22 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


मेष : श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।

बृषभ : अत्याधिक घरेलू जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मिथुन : नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। कुछ नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी।

सिंह : समय व स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें। सगे-संबंधियों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।  अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।

कन्या : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि जगेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कर्जभार से मन चिंतित होगा।

तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।

वृश्चिक : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधियों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।

धनु : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी।

मकर : परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। जरूरी कार्यों में आलस्य न करें।

कुंभ : कुछ भी नया न कर पाने में असमर्थता से मन परेशान रहेगा। पारिवारिक कायरे में व्यस्तता बनी रहेगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों के बीच छवि खराब हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment