Aaj Ka Rashifal 16 August : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए 16 अगस्त का राशिफल

Last Updated 16 Aug 2024 08:33:52 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 16 August In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 16 August

मेष राशि :आज नौकरी तथा व्यापार में किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। आपके परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है।

बृषभः  छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा। जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे, ननिहाल पक्ष से फायदा मिल सकता है।

मिथुनः  नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

कर्कः   सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें, प्रेम प्रसंग को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेगी। अपने परिश्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति होगी।

सिंहः  पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और खुशियों के पल व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी खान पान का ध्यान रखें।

कन्याः  कोई अच्छी खबर आपकी ख़ुशी बढ़ा सकती है। सेहत ठीक रहेगी, अगर ब्लड प्रेसर के मरीज हैं तो दवाई समय से लें।

तुलाः   व्यापार को लेकर स्थितियां और मजबूत होंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा बना हुआ है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह मन से करेंगे।

वृश्चिकः   वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुछ खर्च बढ़ सकता है। सेहत ठीक ठाक बनी रहेगी।

धनुः   निजी सुखों में वृद्धि संभव है। अचानक गुप्त धन लाभ होगा। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।

मकरः   नए श्रोत उपलब्ध हो सकते हैं। अहंकार का त्याग करें अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे हो सकते हैं, अतः खर्च पर ध्यान दें।

कुंभः  सरकार से जुड़े कार्य लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी।

मीनः   जीवन साथी तथा लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। छोटी दूरी की यात्राएं होती रहेगी। खर्च भी बना रहेगा। शारीरिक थकावट बनी रह सकती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment