Today Horoscope, Saturday, August 17, 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए शनिवार, 17 अगस्त, 2024 का राशिफल

Last Updated 17 Aug 2024 08:16:15 AM IST

आज हम आपको बताएंगे कैसा रहेगा शनिवार, 17 अगस्त, 2024 का दिन। किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क और किन राशिवालों के लिए रहेगा आज का अच्छा दिन।


दैनिक राशिफल

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलने का प्रयास करें। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं का आंकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।         

बृषभ : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।          

मिथुन : भविष्य के प्रति मन चिंतित होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी।          

कर्क : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।      

सिंह : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारने का प्रयास करें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव।           

कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।           

तुला : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा।       

वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे बदलें।           

धनु : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। सगे-संबंधों में सरल व सहनशील बने रहने का प्रयास करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।            

मकर : व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता निजी संबंधों मं कटुता पैदा कर सकती है।        

कुंभ : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। बकाया धन प्राप्ति का योग है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।       

मीन : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment