Parineeti Raghav Wedding: बहन परिणीति की शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा, मां मधु ने किया खुलासा

Last Updated 25 Sep 2023 03:21:21 PM IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। रविवार यानि 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति चोपड़ा अब मिस चोपड़ा से मिसेज चड्ढा बन गई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा से उन्होंने ब्याह रचा लिया है।


परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी में परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई। इस पर अभिनेेत्री की मां मधु ने खुलासा किया कि वह क्‍यों नहीं आ सकीं।

एयरपोर्ट पर मधु का एक वीडियो कई पपराजी और फैन पेजों के सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जहां उनसे प्रियंका की अनुपस्थिति के बारे में पूछा जा रहा है।

मधु ने यह भी खुलासा किया कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले उपहार स्वीकार नहीं कर रहे।

यह पूछे जाने पर कि प्रियंका शादी में क्यों नहीं थीं, मधु ने कहा, "वो काम कर रही है।"

फिर, मधु से शादी, उपहारों और परिणीति कैसी दिखती थीं इसके बारे में सवाल किया गया, मधु ने कहा, "बहुत बढ़िया, उन्होंने सब मना कर दिया, कुछ नहीं लेना-देना, बस आशीर्वाद। परिणीति वैसे ही खुबसूरत है, वह और अच्छी लग रही थी।"

परिणीति और राघव ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में शादी की।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment