IPL 2025 : लखनऊ के पूरन और मार्कराम की तूफानी पारी बदौलत, गुजरात को छह विकेट से हराया
IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन की सात छक्के और एक चौके जड़ित 61 रन की पारी और एडेन मार्कराम (58 रन) के अर्धशतक से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुजरात टाइटंन्स के खिलाफ तीन गेंद रहते छह विकेट से जीत दर्ज की।
![]() लखनऊ सुपर जायंट्स के पूरन की शानदार की बदौलत, गुजरात को छह विकेट से हराया |
यह लखनऊ की टीम की लगातार तीसरी जीत है जिसने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करते करते हुए गेंदबाजों की बदौलत गुजरात जायंट्स को तेज शुरूआत के बावजूद छह विकेट पर 180 रन पर रोक दिया जिसके लिए कप्तान शुभमन गिल (60 रन) और साई सुदर्शन (56 रन) ने अर्धशतक जड़े।
लखनऊ सुपर जायंट्स पूरन (34 गेंद, एक चौका, सात छक्के) और मारक्रम (31 गेंद, नौ चौके, एक छक्का) की पारी से लक्ष्य के करीब पहुंची। उसने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाकर जीत दर्ज की। गुजरात टाइटन्स को इस तरह चार जीत के बाद हार का मुंह देखना पड़ा।
पंत (21 रन) और मार्कराम ने मिलकर पावरप्ले में 61 रन जोड़कर सधी शुरुआत की। पर अगले ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा (26 रन देकर दो विकेट) पर चौका जड़ने के बाद गेंद को ऑफ साइड पर ऊंचा उठा बैठे और वाशिंगटर सुंदर को कैच थमाकर आउट हुए। अब पूरन क्रीज पर उतरे, उन्होंने सहज होते ही आक्रामक बल्लेबाजी करना शुरू किया जिसकी शुरुआत उन्होंने आठवें ओवर में राशिद खान (35 रन देकर एक विकेट) की गेंद को छक्के के लिए पहुंचाकर की।
एक गेंद बाद उन्हें जीवनदान मिला और उन्होने मौके का पूरा फायदा उठाकर अगले ओवर में सुंदर पर एक चौका और एक छक्का जड़ा। 10वें ओवर में साई किशोर की गेंदों को पूरन ने धुन डाला जिसमें तीन छक्के जड़े थे। इसी ओवर में 24 रन बने जिसमें मारक्रम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह छह पारियों में उनका चौथा अर्धशतक रहा। फिर आयुष बडोनी (नाबाद 28 रन) ने अंतिम ओवर में चौका और छक्का जड़कर टीम को जीत तक पहुंचाया।
इससे पहले कप्तान शुभमन गिल (60 रन, छह चौके, एक छक्का) और साई सुदर्शन (56 रन, सात चौके, एक छक्का) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी के बावजूद गुजरात टाइटन्स की टीम छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी।
सुदर्शन (37 गेंद में 56 रन) ने सत्र का अपना चौथा अर्धशतक लगाया और गिल (38 गेंद में 60 रन) के साथ मिलकर बड़े स्कोर के लिए मंच तैयार किया। लेकिन घरेलू टीम के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और तीन विकेट चटकाकर स्कोरिंग गति पर ब्रेक लगा दिया। पहले विकेट के लिए सत्र की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी के बाद मेहमान टीम आखिरी आठ ओवरों में सिर्फ 60 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की।
| Tweet![]() |