Bray Wyatt: नहीं रहे पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Last Updated 25 Aug 2023 04:15:22 PM IST

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) स्टार ब्रे वायट अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक खतरनाक बीमारी के चलते महज 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।


दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है।

पिछले काफी समय से वो WWE का हिस्सा नहीं थे। बताया जाता है कि एक गंभीर बीमारी के चलते वो रिंग से बाहर हो गए थे।उन्होंने इसको लेकर किसी को भी जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अचानक रिंग से उनकी दूरी जरूर फैंस के मन में संदेह जता दिया था।

बता दें कि WWE रेसलर ब्रे वायट का असली नाम विंडहैम रोटुंडा था।

डब्ल्यूडब्ल्यूई अधिकारी पॉल "ट्रिपल एच" लेवेस्क ने सोशल मीडिया पर वायट के निधन की जानकारी दी।  

पॉल लेवेस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया "अभी डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा का फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद समाचार के बारे में बताया कि हमारे डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार के सदस्य, विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे के नाम से भी जाना जाता है। व्याट का आज अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम चाहते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।"

 

 

गौरतलब है कि डब्लयूडब्ल्यूई (WWE) दुनिया के सबसे बड़े खेलों में से एक हैं। इसकी लोकप्रियता दुनियाभर में हैं। भारत में भी WWE के काफी फैंस हैं। इस खबर से पूरे WWE इंडस्ट्री में काफी गमगीन माहौल है। इसके साथ ही फैंस को भी ये खबर जानकार काफी झटका लगा है।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment