भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है- गहलोत

Last Updated 22 Feb 2021 03:37:14 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कहा हैं कि उसने पुड्डुचेरी में दिखा दिया है कि वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

पुड्डुचेरी में विश्वास मत हारने के बाद कांग्रेस सरकार के गिर जाने के बाद श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखाया है कि वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा की और अब धनबल से सरकार गिरा दी।
    
उन्होंने कहा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को पल्रोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतां को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुड्डुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

उल्लेखनीय है कि पुड्डुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार आज विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाई और  विास मत हार जाने से वहां की नारायणसामी सरकार गिर गई।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment