Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, 1,031 उम्मीदवार हैं मैदान में

Last Updated 05 Oct 2024 06:21:12 AM IST

Haryana Elections 2024:हरियाणा की 90 विधानसभाओं के लिए मतदान आज शुरू हो चुका है। वोटिंग के लिए लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है और वोटिंग के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है।


हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज

ताजा खबर मिलने तक मनोहरलाल खट्टर, कृष्णपाल गुर्जर, मनु भाकर, नायब सिंह सैनी और आचार्य देवव्रत ने अपने-अपने क्षेत्र में वोटिंग की।

इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है।  

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

बता दें कि मतदान आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

चुनाव मैदान में कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय लड़ रहे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख दलों में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन हैं।

समय डिजिटल डेस्क
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment