पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में BJP नेता के घर पर बमों से हमला

Last Updated 05 Oct 2024 07:03:24 AM IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में लोकसभा के पूर्व सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्जुन सिंह (Arjun Singh) के कार्यालय सह आवास पर कुछ लोगों के एक समूह ने बमों व गोलियों से हमले करने की खबर सामने आई है।


सूत्रों के अनुसार, अर्जुन सिंह (Arjun Singh) ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में उनके कार्यालय सह आवास पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव किया।

यही नहीं, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके गए और गोलियां बरसाई गईं।

सिंह ने दावा किया कि घटना के दौरान उन्हें छर्रे से चोट लगी है। 

जगतदल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बलों के साथ जांच के लिए घटनास्थल पर हैं।

समय डिजिटल डेस्क
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment