पंजाब में अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 17 लोग गिरफ्तार

Last Updated 23 Sep 2024 06:56:51 AM IST

पंजाब में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।


पंजाब में अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 17 लोग गिरफ्तार

पंजाब पुलिस प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 हथियार, 66 कारतूस और 1.10 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है।

उन्होंने कहा, "एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो सप्ताह के अभियान के बाद एक अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया और 18 हथियार, 66 कारतूस एवं 1.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।"

पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा, "वे पंजाब के जिलों में कई जघन्य अपराधों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वे पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे।"

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment