Birthday Special: 44 साल की हुईं करीना कपूर, ऑफ-शोल्डर हाई-स्लिट गाउन में बिखेरा जलवा

Last Updated 21 Sep 2024 12:46:38 PM IST

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं।


अपने बर्थडे पर करीना कपूर लाल कैरोलिना हेरेरा फ्लोर-लेंथ ऑफ-द-शोल्डर ड्रेस पहनकर खूबसूरती का जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने इंस्टग्राम में स्टाइलिश तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जो वायरल हो रहीं हैं। उन्होंने लिखा, “मेरा जन्मदिन मना रही हूं।” इस पोस्ट में उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी दी। करीना ने कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वह जन्मदिन के गुब्बारों के साथ नजर आ रही हैं।

फुटवियर के लिए, उन्होंने लाल स्ट्रैपी स्टिलेटो सैंडल चुनी, जो उनकी ड्रेस के बोल्ड रंग से पूरी तरह मेल खा रहा है। आकर्षक ड्रॉप इयररिंग्स और मैचिंग रेड हील्स के साथ अपने पहनावे को पूरा किया। मेकअप की बात करें तो उन्हींने स्मोकी आंखें, नेचुरल लिपस्टिक और ब्लश से अपना ग्लैमरस लुक को पूरा किया , जो उसके फेस को निखारता रहा । ग्लैमर का तड़का लगाते हुए, उनके फोटोशूट की तस्वीरों ने उनके स्टाइल को और भी बढ़ा दिया।

 


इन तस्वीरों पर प्रियंका और जोया अख्तर ने कमेंट कर करीना को बर्थडे विश किया है।

 

साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म जब वी मेट करीना कपूर के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के अपोजिट शाहिद कपूर थे। दोनो की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये करीना कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

काम की बात करें तो करीना ने की एंड का, उड़ता पंजाब,वीरे दी वेडिंग, गुड न्यूज और अंग्रेजी मीडियम जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। वर्ष 2022 में करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्डा प्रदर्शित हुयी, जो टिकट खिड़की पर सफल नहीं हुयी। वर्ष 2024 में करीना कपूर ने सुपरहिट फिल्म द क्रू में काम किया। करीना की हाल ही में फिल्म द बकिंघम मर्डर्स प्रदर्शित हुयी है जहाँ उन्होंने एक जासूस की भूमिका निभाई थी। करीना की आने वाली फिल्मों में सिंघम अगेन प्रमुख है।

 

 

समय लाइव डेस्क/वार्ता
नई दिल्ली/मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment