गुजरात तट पर विशालकाय व्हेल को मछुआरों ने बचाया

Last Updated 21 Sep 2017 04:14:04 PM IST

गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के एक तटवर्ती क्षेत्र में समुद्र किनारे पाये गये करीब 30 फुट लंबे विशालकाय व्हेल को जीवित बचा लिया गया तथा स्थानीय मछुआरों की मदद से वापस अरब सागर में छोड दिया गया.


(फाइल फोटो)

गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के एक तटवर्ती क्षेत्र में समुद्र किनारे पाये गये करीब 30 फुट लंबे विशालकाय व्हेल को जीवित बचाव अभियान में दो नौकाओं का भी उपयोग किया गया. इसमें भाग लेने वाले वन विभाग के एक कर्मी ने यूनीवार्ता को बताया कि सुबह उना तालुका के नवा बंदर के निकट लोगों ने इस व्हेल को तट पर पडा देखा. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.

समुद्र की तेज लहरों के चलते किनारे धकेल दी गयी यह विशालकाय मछली सौभाज्ञवश जीवित थी पर बालू पर होने के कारण वापस समुद्र में जा पाने में असमर्थ थी और निढाल पडी थी.


     
बाद में तट पर मिली विशालकाय व्हेल को बचाने के लिए स्थानीय मछुआरों की मदद से तट से दूर गहरे समुद्र में छोड दिया गया.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment