Weekly Horoscope 6 to 12 October 2024: यहां पढ़ें 6 से 5 अक्तूबर, 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 06 Oct 2024 08:40:39 AM IST

Weekly Horoscope 6 to 5 October 2024:आज हम आपको बताएंगे इस साप्ताहिक राशिफल के बारे में, कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।


मेष-बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण भी तनाव का कारण बन सकता है। सोमवार व मंगलवार को अवरोधित कायरे को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार व शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। राजकीय कर्मचारियों को काफी व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असन्तुलन का भय मन को परेशान करेगा।

वृषभ-कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय के योग हैं। रविवार व मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार व शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।   

मिथुन-अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव कराएंगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो आप इस सप्ताह संबंधों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। रचनात्मक व सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी ला सकता है।

कर्क- अब मौका आ गया है पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा होगा कि पुराने गिलेशिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनाएं और यह तभी संभव होगा जब अपने संबंधों की अच्छी घटनाओं के पल याद करेंगे न कि खराब। व्यवहारकुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार व मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आएगा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को प्रयासरत क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने पर असन्तोष की अनुभूति करेंगे।   

सिंह-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये-नये उपायों पर के केन्द्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ नये कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।

कन्या-शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। आन्तरिक संतुष्टी के लिए नैतिक कर्तव्यो के प्रति सजग होना आवश्यक है। रविवार व सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका मन आध्यात्मिक क्षेत्र में केन्द्रित होगा। शुक्रवार व शनिवार को  नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।  परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होंगे।   

तुला-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। अत्यधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बुधवार व बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के चिन्तित होंगे।  उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार व शनिवार को  परिजनों की वजह से मन दुखी होगा। घर-परिवार में व्यय के योग हैं। आलस्य का त्याग करें।   

वृश्चिक-कुछ नई सफलताएं प्राप्त कर सकेंगे।  रोजगार में कोई लाभ के आसार बनेंगे। रविवार व सोमवार थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। सब कुछ  ठीक होते हुए भी मन को अरुचिकर लगेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। अनवरत परिश्रम द्वारा जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। शुक्रवार व शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।  

धनु-मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके अन्दर अद्भुत प्रतिभा क्षमता है, जरुरत है तो सिर्फ मनोबल व धैर्य बनाए रखने की।  आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओत-प्रोत होगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे।  

मकर-आपको प्रगति के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। अपने आप पर भरोसा रखते हुए कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता सावित करें। नयी स्थितियां आप में नयी प्रतिभाओं का संचार करेंगी। कुछ विषम परिस्थितियां आपके कार्य क्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने में असमर्थ होगा। एक तरफ परिवार की सुखद स्थिति होगी तो दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखद करेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है।

कुंभ-इस सप्ताह संघर्ष के साथ-साथ नयी सफलताओं के भी आसार हैं। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष है। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं। सामाजिक संबंधों से अलगाव जैसी स्थिति आप में अवसाद ला सकती है अच्छा होगा कि हर स्थिति में अपनी मिलनसारिता व सामाजिक संबंधों को न प्रभावित होने दें। रविवार व मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद सफलता दिलाएंगी।  

मीन-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी।  सोमवार व मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। बुधवार व शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment