घोटालेबाजों, परिवारवादी राजनीति को खत्म करने का चुनाव : राठौर
पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के लिए बुधवार को राजस्थान सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने रोड शो कर जनसमर्थन मांगा।
पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के लिए राजस्थान सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने रोड शो के दौरान। |
इस मौके पर भाजपा नेता अनिल गुप्ता, महेंद्र आहूजा, विजेन्द्र धामा, संजय गोयल, यासिर जिलानी, क्षेत्रीय निगम पाषर्द एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
राठौर ने कहा कि घोटालेबाजों व परिवारवादी राजनीति करने वालों की राजनीति खत्म कर 2047 के विकसित भारत की नींव रखने को और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2024 का चुनाव एक बड़ा अवसर है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बुधवार को पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सिख सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला सम्मेलन में भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार के महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए कायरे का उल्लेख किया।
उन्होंने नरेला में किसानों की सभा में भी शिरकत की।
भाजपा के राजधानी में चुनाव अभियान के तहत सचदेवा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विजेन्द्र गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया, अमित मलिक, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, सतीश गर्ग आदि शामिल हुए।
| Tweet |