BJP ने महिला सशक्तीकरण व कल्याण का कार्य किया : नवनीत राणा

Last Updated 20 May 2024 10:58:12 AM IST

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) के समर्थन में कृष्णानगर विधानसभा में अमरावती से सांसद नवनीत राणा (Ravneet Rana) ने जनसम्पर्क यात्रा कर रोड शो निकाला।


पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में कृष्णानगर विधानसभा में अमरावती से सांसद नवनीत राणा।

सांसद नवनीत राणा ने कहा कि ‘आप’ की ओछी विचारधारा है कि वह अपने ही परिवार की महिला का सम्मान नहीं कर सकती है तो दूसरी महिलाओं का सम्मान क्या करेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई करना और अपमानित करना और जान से मारने की धमकी देना, इनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।

सांसद नवनीत राणा ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण और कल्याण का कार्य किया है। आज महिला देश की संसद में चर्चा करके अपने लिए और पूरे देश के लिए नियम-कानून बना सकती है।

भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मैं सांसद के रूप में 24 घंटे जनसेवक के तौर पर मौजूद रहूंगा।

पूर्वी दिल्ली को सबसे बेहतर रूप में विकसित करूंगा। इस दौरान संजय गोयल, दीपक गाबा, रोमेश गुप्ता, भारत गौड़, डा. अनिल गोयल, पाषर्द संदीप कपूर, राजू साई, मीनाक्षी शर्मा, नीमा, नीरज शर्मा, कमल बुद्धिराजा, अनिल अरोड़ा, रवि चौधरी और राजेश चड्ढा मौजूद थे।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment