भ्रष्टाचार में AAP ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा : धामी

Last Updated 20 May 2024 11:07:55 AM IST

भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सहरावत के समर्थन जनसभाओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार की ऊर्जा लोगों में देखने को मिली है, उससे दिल्ली में सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी का जीतना तय है।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने भारत को बुलंदियों पर ले जाने का काम किया है। 10 वर्षो में विकास की नई परिभाषाएं पीएम मोदी ने गढ़ी हैं।

दिल्ली में प्रगति मैदान नवीनीकरण, भारत मंडपम निर्माण, ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल रोड, यूबीआर 2 रोड, प्रधानमंत्री म्यूजियम, कर्तव्य पथ आदि बनाकर दिल्ली की रूप रेखा बदली है।

उन्होंने कहा कि एक घमंडिया गठबंधन है जिसमें आम आदमी पार्टी है जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सीढ़ी बनाकर राजनीति में आई थी और आज उसने भ्रष्टाचार में कांग्रेस को पीछे छोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में कई ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार ने लिया है चाहे वह 370 हटाने की बात हो या फिर वर्षो के इंतजार के बाद श्रीराम मंदिर बनने का निर्णय हो।

आज हम राम युग में प्रवेश कर चुके हैं और आने वाला समय भारत का जब भारत विगुरु  बनेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन कर रहे हैं और पंजाब के अंदर दोनों एक-दूसरे के लिए गालियां बक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको अरविंद केजरीवाल ने ठगा नहीं, तो केजरीवाल का यह रवैया सभी को पता है और दिल्ली में भ्रष्टाचार के कई कीर्तिमान स्थापित करके केजरीवाल आज ईमानदारी की बात कर रहे हैं।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment