भ्रष्टाचारी गठबंधन ने हमारा काम आसान किया : सचदेवा
राजधानी दिल्ली में 25 मई को सभी संसदीय सीटों पर मतदान होना है । भाजपा, कांग्रेस और ‘आप’ के उम्मीदवार चुनाव में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा |
भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा केजरीवाल को कटघरे में खड़ा कर रही है। इन सभी मुद्दों पर हमारे संवाददाता राजेश तिवारी की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से बातचीत।
दिल्ली में आप और कांग्रेस का गठबंधन है। इससे आपका कितना कड़ा मुकाबला है?
गठबंधन ने साबित कर दिया है कि हम अपने फायदे के लिए कहां तक जा सकते हैं। इस भ्रष्टाचारी गठबंधन ने हमारा काम आसान कर दिया है। जिन सीटों पर ‘आप’ के उम्मीदवार हैं, विधायक होने के नाते उनका वहां जबरदस्त विरोध हो रहा है। दिल्ली की जनता खुले मन से भाजपा के साथ है।
आपके छह सांसदों के टिकट काटे गए। दो बार के सांसद थे। इससे उम्मीदवारों को कितना नुकसान हो रहा है?
हमारी पार्टी का नियम है कि कार्यकर्ताओं को समय-समय पर नया दायित्व दिया जाता है। सभी को नया काम दिया गया है। रमेश बिधूड़ी को उत्तर प्रदेश और प्रवेश साहिब सिंह को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई। हंसराज हंस को पंजाब से टिकट दिया गया है। रही बात गौतम गंभीर की तो उनकी अपनी व्यस्तता थी। डा. हषर्वर्धन आज भी समाज सेवा में लगे हैं। जितने भी हमारे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, सभी को लंबा अनुभव है। उन्हें आगे क्या काम मिलना है, जल्द संगठन यह तय करेगा।
संजय सिंह कह रहे हैं कि स्वाति मालीवाल मामले को भाजपा क्यों तूल दे रही है, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है?
स्वाति मालीवाल ‘आप’ की राज्यसभा सदस्य हैं। संजय सिंह को आकर कहना पड़ा कि मुख्यमंत्री आवास पर घटना हुई है। केजरीवाल बिभव कुमार के साथ कड़ी कार्रवाई करेंगे। केजरीवाल और संजय सिंह आरोपी बिभव कुमार को साथ लिए घूम रहे हैं। कार्रवाई का काम पुलिस का है।मालीवाल को पुलिस बुलानी पड़ी। केजरीवाल ने जितने घोटाले किए हैं, बिभव उनका राजदार है।
अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। वह सहानुभूति का लाभ लेकर भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं?
अरविंद केजरीवाल को न्यायालय ने जेल भेजा है हालांकि उन्हें चुनाव तक अंतरिम जमानत दी है। सहानुभूति किस बात की। दिल्ली देश की राजधानी है और यहां की जनता काफी जागरूक है। वह एक अपराधी से सहानुभूति दिखाएगी, संभव नहीं है।
आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरु पयोग कर रही है?
प्रधानमंत्री का स्पष्ट निर्देश है, भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। न्यायालय के आदेश को (केजरीवाल) बार-बार उठा रहे हैं। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजा है। यह सब कानून के दायरे में है। वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर न्यायालय जा चुके हैं। अभी तक जमानत नहीं मिली, अभी भी अंतरिम जमानत पर हैं।
केजरीवाल बार-बार खुद को निर्दोष क्यों बता रहे हैं?
ऐसा कोई अपराधी है, जो खुद को चोर बताता है। यह लोग अपराध करते हैं और खुद को ईमानदार बताते हैं। वैसे भी ‘आप’ का चरित्र ही आपराधिक है।
अल्पसंख्यकों के प्रति सरकार की क्या नीति है?
प्रधानमंत्री की नीति एकदम स्पष्ट है, सबका साथ, सबका विकास और सबका विास। देशभर में गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए गए और उज्ज्वला योजना के तहत 35 फीसद अल्पसंख्यकों को कनेक्शन दिए गए। मुफ्त राशन योजना का लाभ सभी को मिल रहा है। यह कहीं नहीं देखा गया कि लाभार्ती किस समुदाय का है।
| Tweet |