Delhi today Weather : चार दिन कोहरे की चादर में रहेगी दिल्ली
Last Updated 25 Dec 2023 06:39:52 AM IST
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
![]() दिल्ली में कोहरा |
आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं सुबह हल्का कोहरा रहा।
आईएमडी ने 25 से 28 दिसम्बर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।
इसने कहा कि 29 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आद्र्रता 95 प्रतिशत रही।
| Tweet![]() |